Tuesday, 3 April 2012

मोहास-लालपुर-पली रोड निर्माण में भ्रष्टाचार

मोहास-लालपुर-पली रोड निर्माण में भ्रष्टाचार मोहास-लालपुर-पली रोड के निर्माण कार्य को पी डब्लू दी विभाग द्वारा ठेके पर बनवाया जा रहा है. लेकिन इस सड़क में अब तक जो भी काम कार्य गया है वह निहायत ही घटिया एवम बिलों स्तेंदर्द है. लोरेन्स लायर नाम की कन्स्त्रक्सन कंपनी को इस काम को दिया गया है जो लगातार शिकयाते करने के बाद भी कार्य में कोई भी सुधार नहीं कर रही है बल्कि अब तक मोहास-लालपुर-पली रोड एवम मोहास कठोतिया गोदना रोड के निर्माण में लगभग तीन करोड़ से भी अधिक का भुगतान ले लिया गया है. मोहास-लालपुर-पली रोड में हेंड ब्रोकन गिट्टी का प्रयोग किया गया है जबकि काली एवम क्रेशर से टूटी गिट्टी का प्रयोग किया जाना था. डब्लू बी एम का काम दस्त से होना था जो मुरुम से कराया गया है. इस संबंद्ध में आर टी आई एक्ताविस्त अखिलेस्व्ह उपाध्याय द्वारा कई बार लिखित शिकायत भी की गई और एस ई, सी ई द्वारा भी स्थल का निरीक्षण किया गया लेकिन इस रोड के निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ, इसके लिए तकनीकी अधिकारी जिम्मेदार है. इस समय परीवीक्षधीन अवधि में आये एक ईन्जीनियर को एस दी ओ का प्रभार देकर ई ई वर्मा द्वारा नियम विरुद्ध काम किया गया है. शासन की मिली भगत से परस सिंह नाम के एस दी ओ को तो दो साल तक कार्यालय में अटेच रहकर काम करना था लेकिन उन्हें एस दी ओ बना दिया गया. वही यहाँ पदस्थ उपयंत्री तिवारी भी ठेकेदार से मिले हुए है उनको भी मौखिक रूप से कई बार रोड निर्माण की अनियमितताओ के बारे में बताया गया लेकिन कोई भी सुधार न हुआ. वही सी सी रोड के निर्माण के पश्चात् बगल में नालिया बनाने का प्रावधान है लेकिन अभी तक कही भी नालिया नहीं बनाई गई है और ऐसी जानकारी मिली है की इनका भी भुगतान ठेकेदार द्वारा ले लिया गया है. इसी प्रकार रोड के सोल्डर में लोकल स्वाइल का प्रयोग किया गया है जबकि वहा पर सलेक्टेड स्वैल का प्रयोग होना था. मोहास-लालपुर-पली रोड एवम मोहास कठोतिया गोदना रोड के उन्नयन योजना ग्रामीण मार्ग के उन्नतीकरण गेतु बनाई गई जा रहे इस मार्ग की कुल लम्बी बीस किलीमीटर है मोहास लालपुर पली मार्ग जो दस किलोमीटर लंगा ही में ७.६० किलोमीटर मार्ग में डामरीकरण व २.४० किलोमीटर मार्ग का कन्क्रितिकरण किया जाना है. इस मार्ग पर कुल सात पुलिया बनाई गई है . इस मार्ग के फार्मेशन की चोडाई ७.५ मीटर तथा क्रस्ट चोडाई तथा मोटाई क्रमशः ३.७५ मीटर ५५ सेंटीमीटर प्रस्तावित है. मार्ग निर्माण की लागत प्रति किलोमीटर ३२.४७ लाख रखी गई है. भू अर्जन इन मार्ग के निर्माण में निजी भूमि का अर्जन नहीं किये जाने का स्पस्ट उल्लेख है लेकिन ठेकेदार द्वारा जबरन किसानो के खेत का अधिग्रहण करके इस सड़क को बनाया जा रहा है. योजना की लागत मोहास-लालपुर-पली रोड की कुल लागत ३२४.६९ लाख स्वीकृत की गई है जिसमे प्रति किलोमीटर की लागत ३२.४७ लाख है. मोहास-लालपुर-पली रोड जो एक ओर कटनी दमोह स्टेट हाई वे तो दूसरी ओर मुर्वारा सलैया मार्ग को जोड़ता है. इस सड़क से लाभान्वित होने वाले गांवो में मोहास, पाली, लालपुरा, बरजी, कैना, गुर्जी खुर्द, बडगांव, चर्गावा, गख्लेता आदि पुलियों की लागत मोहास-लालपुर-पली रोड में कुल सात नग पुलियों का निर्माण होगा जिसके लिए टेंडर में १३.५१ लाख रूपये स्वीकृत किये गए है.

Sunday, 12 June 2011

दिनांक १२.०६.२०११ दिन रविवार


दिनांक १२.०६.२०११ दिन रविवार
कल पड़ोस में एक दुग्ध विक्रेता के यहाँ आगनवाडी द्वारा बच्चो के  पोषण आहार में दी जाने वाली ढेर सारी बोरिया पुलिस ने जब्त की.
उसका पिता घबराया हुआ मेरे पास आया और पुलिस से बात करके मामला निपटाने के लिए कहने लगा. 
क्योकि जब पुलिस ने घर पर छपा मारा था तो वहा पर ताला लगा था और घर का कोई भी सदस्य सामने नहीं आया था. 
तब पंचनामा बनाकर पुलिस ने ताला तोड़कर माल जब्त किया था
उस पंचनामे में सरपंच, मै, मुकेश कन्देले, कमलेश मरकाम, रिखी राम यादव थे.
मैंने अपने सूत्रों से बात करी तो पता चला की बहुत से लोगो ने टी आई से इस मसले को हल कनरे के लिए बात की है.
मैंने बिना बात किये ही उसके पिता से कह दिया की तीस हजार लगेगे और काम हो जाएगा 
लेकिन फिर वह नहीं आया.
दो रुपया मिलने की उम्मीद और अपनी प्रतिष्ठा बिगड़ते देख मुझे दुःख हुआ.
दिन भर इसी उम्मीद में सपने देखता रहा की आज तो पैसो की कुछ जुगाड़ लगेगी लेकिन आज का दिन भी वैसे ही कटा